पूर्व मुखिया के नेतृत्व में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद को सुलझाया
कुर्साकांटा ।
कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत रहटमिना पंचायत के बरकुरवा गांव में वर्षों से चला आ रहा एक गंभीर जमीनी विवाद आज पूर्व मुखिया श्री मनोज कुमार सिंह (आनंद) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया। यह विवाद रास्ते को लेकर था, जिसमें मुरली मंडल, उमेश मंडल, होमी मंडल, बालबोध मंडल और लालबोध मंडल एक पक्ष थे, जबकि दूसरे पक्ष में जयनारायण मंडल थे।
श्री मनोज सिंह ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर एक बार फिर अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद को सुलझाया, जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द्र का माहौल बना।
समझौता बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में अखिलेश दास, विजय मंडल, रविन्द्र मंडल, हरि लाल मंडल, संतोष मंडल, रामप्रसाद दोन, अरुण यादव, दिनेश यादव, बबलू मंडल और राजू मंडल शामिल थे। सभी ने श्री मनोज सिंह के प्रयासों और समस्या सुलझाने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



