समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 12 अगस्त एवं 13 अगस्त को दो दिवसीय रोजगार महाकुम्भ 2025 (वृहद रोजगार मेला) का आयोजन नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय हनुमानगंज प्रयागराज परिसर प्रयागराज में किया जायेगा। इस रोजगार महाकुम्भ में निजी क्षेत्र की लगभग 50 कम्पनिया प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार महाकुम्भ में लगभग 10000 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी। इस रोजगार मेले में हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टीआई०, डिप्लोमा, बी०टेक० आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.gov.up.in पर जॉबसीकर विकल्प में अपना पंजीकरण (एक्टिव रोजगार मेलां) में आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते है, जिसके लिए कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



