google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बस पर लगे झंडे को लेकर भड़के लोग, पाकिस्तानी झंडा लगाने का आरोप

झारखंड से अजमेर जा रही थी बस, मामला बढ़ता देख चालक ने दोनों बसों से उतारा झंडा

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड में बीती रात स्थानीय लोगों ने दो प्राइवेट बसों को रोक दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि बसों पर पाकिस्तान का झंडा लगा है। लोगों ने पहले यात्रियों से झंडे के विषय में पूछा तो किसी ने कोई जबाब नहीं दिया।
बाद में लोगों ने बस चालक से पूछा कि बसों के ऊपर पाकिस्तान का झंडा क्यों लगा है। लोगों की दलील थी कि भारत में रहकर पाकिस्तान का झंडा क्यों लगाया जा रहा है, यह कत्तई बर्दाश नहीं किया जायेगा। पूछे जाने पर बस चालक ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ राज्य से पंजीकृत है और वह झारखंड से रिजर्व बुकिंग लेकर अजमेर में आयोजित 814वें उर्स मुबारक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है । झंडे को लेकर मामला बढ़ता देख चालक ने दोनों बसों पर लगे झंडे को बस से उतरवा दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ और दोनों बस वहां से रवाना हुए। झंडे को लेकर शुक्रवार को दिनभर चर्चा होती रही हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह इस्लामी झंडा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)