अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में कड़कती ठंड के बावजूद नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था न किए जाने से नगरवासियों में रोष व्याप्त है। इसको लेकर वार्ड नम्बर एक सभासद प्रतिनिधि प्रदीप ने बताया कि अत्यधिक ठंड के बावजूद वार्ड के प्रमुख स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया हैं जबकि इसके लिए कई बार कहा जा चुका हैं। स्थानीय निवासी सनी चौधरी, साहिल चौधरी, आनंद चौधरी, सोहेल अंसारी, कृष्ण कुमार, विकास कुमार चौधरी तथा सभासद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सहित अन्य नगरवासियों ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



