google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने पड़ोस पड़ोस के रहने वाले हिंदुओं के साथ मिलकर ईद मनाया।

सुबह लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी। शाम को आसपास के घरों में जाकर लोगों का कुशल से पूछा और ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर लोगों के अमन चैन के लिए दुआएं मांगी।ईद पर गांव में सामाजिक सद्भाव दिखा।

हिंदुओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
समाज जागरण विनीत कुमार सिंह राजातालाब.वाराणसी
ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के साथ गले मिलकर ईद मनाई। जगह-जगह लोगों ने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया।शाहंशाहपुर में गांव के वयोवृद्ध हरी प्रसाद सिंह से मोहम्मद राजिक रजा ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की शुभकामनाएं दी।तोहिद खान,आबिद रजा, सलीम खान, इस्लाम,मोनू खां,अनवर के साथ रमेश रिंकू पीयूष अंश विनीत कुमार सिंह, प्रिंस,रौनक आदि लोगों ने मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।
क्षेत्र के चंदापुर, पंचाई, पनियरा,ढढोरपुर आदि गांव में भी दोनों समुदाय के लोगों ने ईद की शुभकामनाएं दी। इस दौरान यहां पर मोहम्मद इदरीश अहमद अनीस अंसारी राशिद जुबेर साजिद असलम संजीव सिंह महेंद्र पटेल नीरज संजय आदि रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)