समाज जागरण अनिल कुमार
*हरहुआ वाराणसी*। पीएचसी हरहुआ व सीएचसी पुआरी कला पर जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क पोषक भोजन व नाश्ता साथ मे रहने के लिए बेड व दवाएं मिलती है।
पीएचसी प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार व प्रभारी डॉ0 रामाशीष ने बताया कि शासन ने 1जून 2011 से जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम लागू किया है जिसके अंतर्गत प्रसूता को हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें और बीमारियों से बचे रहें। अस्पताल पर प्रतिदिन 2/3 व उससे अधिक प्रसूता की नार्मल डिलीवरी होती है जिसे 48 से 72 घण्टे अस्पताल में रखा जाता है।इस समय मे उनकी बेहतर देखभाल की जाती है। स्टाफ नर्स ज्योत्सना व पार्वती सिंह व वार्ड ब्याय इसमें मददगार होती हैं। पुआरी कला सीएचसी में दीदी कैंटीन संचालिका सुनीता देवी भोजन ,नाश्ता,चाय निर्धारित समय से उपलब्ध कराती है।

सरकार द्वारा इस प्रदत्त सुविधा के सम्बंध में परिजनों पार्वती,लालमनी ,सुषमा ,कमलावती , चाँदनी ने बताया कि इससे बहुत खुश हैं। कभी कुछ सोचने की जरूरत नहीं होती। चाहे गर्मी,जाड़ा व बरसात का मौसम क्यों न हो सिस्टर लोग मदद के साथ अच्छे से ख्याल रखती हैं। पीएचसी हरहुआ व सीएचसी पुआरी कला के चिकित्सकों व व्यवस्था अति उत्तम रही। आगे भी सरकार इस योजना को चलाती रहे ताकि गरीब लोगों को राहत मिलती रहे।
(फोटो)
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



