समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चल रही अभियान के तहत शुक्रवार को हरहुआ विकास खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दिया गया।
इस दौरान विकास खंड के 20आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। आम, नीम, पीपल आदि के पौधे लगाए गये। सहजन का पौधा लगाने पर विशेष जोर रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाये गये पौधों के रखरखाव व संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने की शपथ ली। साथ ही अन्य लोगों को भी पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से पौधरोपण के लिए प्रेरित करने की बात कही।
पीएचसी हरहुआ प्रांगण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 नन्द आसरे के नेतृत्व में पौधरोपण कर संकल्प लिया गया।
प्रमुख रूप से डॉ0राजकुमार,डॉ0 मनु चतुर्वेदी, एचईओ सतीश गुप्ता, बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव, श्रीनाथ यादव, फार्मासिस्ट राकेश कुमार , कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह एवम स्टाफ नर्स सहित अन्य लोगों ने हरियाली का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



