आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ दैनिक समाज जागरण
जुगैल/ सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। सेमिया गांव के पास सोन नदी में शव को तैरता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद शव की पहचान के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सेमिया गांव के पास स्थित सोन नदी में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह एक शव को तैरते हुए देखा। शव देखने की घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गईं। सूचना मिलते ही जुगैल थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गईं। लेकिन निराशा ही हाथ लगी। देखने से लग रहा है की शव कुछ दिन पुराना हो सकता है। बहरहाल पुलिस अब आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है और शव की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से सेमिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई अपने आप से मौत की वजह का अंदाजा लगाने में जुटा हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही मृतक की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



