google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बगोदर विधायक ने लाभुकों को कराया अबुआ आवास में गृह प्रवेश।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के मडमो पंचायत अंतर्गत बुढ़वाडीह,बेलियाटांड़, डुमरियाटांड़ में करमी देवी,सोहरी देवी,बहमुनी देवी,रतनी देवी,मलोती देवी,संजू देवी को अबुआ आवास में गृह प्रवेश कराया गया।गृह प्रवेश बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के द्वारा कराया गया।इस दौरान विधायक ने आवासों की गुणवत्ता की भी जांच की।उन्होंने बताया सरकार की सभी लाभकारी योजना को आपसी तालमेल बनाकर योजना का भरपूर लाभ ले।मनरेगा से सिंचाई कूप,बागवानी,मेढ़बंधी के साथ साथ कई योजनाएं शामिल है जो किसानों के लिए कारगर साबित हो रहा है।मडमो में आवास की घोर कमी थी जिसे हमने अधिक आवास देने के लिए निर्देशित किया था।जो वर्तमान में 194 आवास निर्माणाधीन है।जो कच्चे मकान छूट गए है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर उन्हें भी आवास मुहैया कराया जाएगा।वही बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया प्रखंड कार्यालय में सभी कार्य पारदर्शी तरीके से हो रहा है आम आवाम प्रखंड कार्यालय से जुड़कर योजनाओं का लाभ ले।मौके पर विधायक प्रतिनिधि घनश्याम महतो मुखिया कुंती कुमारी, पंसस बहाराम हांसदा,पंचायत सचिव रामानंद,जेई बीरेंद्र यादव,ललिता देवी,शनिचर सोरेन,अजय मिर्धा,अरविंद महतो समेत ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)