google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक व पिकअप की भिंडत में पिकअप चालक की गई जान

पिकअप चालक बताया जा रहा वाहन स्वामी, परिवार में मची चीख पुकार

बबराला थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद हाइवे के गांव कैल के नजदीक बीती मध्यरात्रि के लगभग उस वक्त ग्रामीणों की नींद उड़ गई। जब एक तेज धमाके की आवाज कानों तक पहुंच गई ।पिकअप व ट्रक की टक्कर हुई थी। एकदम ग्रामीण हादसे की तरफ दौड़ पड़े। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी ,मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के घायल पिकअप चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया,जहां चिकित्सक ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मृतक युवक की पहचान कराने में जुट गई।
जिसमें दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की पहचान इमरान हुसैन पुत्र मुंतियाज हुसैन निवासी नई बस्ती, वजीरगंज, जनपद बदायूं अपनी पिकअप गाड़ी से बहजोई होते हुए दिल्ली जा रहा था।
मंगलवार मध्य रात्रि गांव कैल के नजदीक आमने सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इमरान हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सड़क हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप में निकाल कर घायल इमरान को एनएच हाइवे की एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्स डां अजहर अली ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसमें परिजनों में चीख पुकार मच गई।
मृतक के पिता मुंतियाज हुसैन ने बबराला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । वही बताया जा रहा कि पिकअप चालक ही पिकअप स्वामी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)