google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिकअप का टायर फटा, गोवंश हुए घायल

गो रक्षक ने किया प्राथमिक उपचार।

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर, वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप गोवंशों को तस्करी कर ले जा रहे पिकअप का टायर फटने से पलट गई। जिसके कारण आधा दर्जन गोवंश घायल हो गए। वही तस्कर पिकअप छोड़ भाग निकले।
रामपुर हाइवे के समीप देशी शराब की दुकान के सामने रविवार की भोर में सुबह 4 बजे एक पिकअप 8 गोवंशों को तस्करी कर कठिराव की तरफ लेकर जा रहे थे, तभी टायर फट गया। जिसके कारण गोवंश भी सड़क व गड्ढे में गिर कर घायल हो गए। हिंदूवादी नेता गौरीश सिंह तथा गो सेवक प्रवीण तिवारी व अवनीश अवस्थी की सूचना पर फूलपुर पुलिस व गोवंश रक्षक सुलतान अहमद व पशु चिकित्सा अधिकारी ओ पी पांडेय अपने टीम के साथ पहुचे। घायल 8 गोवंशों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे चारा पानी की व्यवस्था कर गोवंश आश्रय स्थल भेजा। वही पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।इंस्पेक्टर फुलपुर ने बताया कि गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)