अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माधमिक विद्यालय के सामने होटल भगवान के बगल से वार्ड क्रमांक 11 चेतना नगर नल के पाइप के फट जाने से मोहल्ले मे पानी भर जाता है जिससे मोहल्ले वासी को परेशानियो का सामना करना पड़ता है, गौरतलब है की इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है घरों के सामने से पानी निकासी के लिए नाली भी बनी हुई है, पानी के बहने से नाली का पानी भी रास्ते मे आ जाता है, जिससे जहरीले जीव जंतु मच्चर, मक्खियाँ आदि घरों मे घुसते है। साथ हि घरों मे छोटे छोटे बच्चे खेलने कूड़ने के लिए घर से बाहर निकलते है पानी के भरे होने से इन पर खतरा बना रहता है, व बीमारियों का भी डर बना रहता है। स्कूली बच्चे जब स्कूल जाते है तो उनके जूते मोज़े पूरी तरह से गीले हो जाते है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही देते है, मोहल्ले वासियों ने आपील की है पाइप लाइन को सुधारने का काम जल्द जल्द किया जाये और नालियों की भी साफ सफाई समय समय पर करवाई जाये, जिससे बीमारियों से व गंदगियो से बचा जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



