पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में खोए ₹11,000 सफलतापूर्वक कराए वापस

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के क्रम में, थाना पिपरी की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों की धनराशि वापस कराई। रेनूकूट पिपरी निवासी मुस्कान पुत्री अरुण तथा विवेक बिष्ट पुत्र डी.एस. बिष्ट के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से बैंक से पत्राचार करते हुए धोखाधड़ी की राशि को होल्ड कराया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत ₹4,000/- एवं ₹7,000/- (कुल ₹11,000/-) की राशि दोनों आवेदकों के मूल खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

आवेदकों द्वारा इस त्वरित एवं पारदर्शी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा थाना पिपरी की साइबर टीम की सराहना की गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)