google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वन महोत्सव के अवसर पर किया गया पौधरोपण

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि काराकाट रोहतास

वन महोत्सव के अवसर पर सोमवार को पंचायत सरकार भवन सोनवर्षा में कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। पीओ राजेश कुमार व सोनवर्षा पंचायत मुखिया राजीव रंजन, पीआरएस के साथ बच्चे के हाथों पौधरोपण कार्य का शुरुआत किया। पीओ राजेश कुमार ने कहा कि वन महोत्सव के अवसर पर प्रखंड के सभी पंचायतों में पौधरोपण जारी है। पर्यावरण की सुरक्षा, मानव जीवन से लेकर पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हम सभी को पौधरोपण करना जरूरी है। पीओ ने अपील किया कि हम सभी मिलजुल कर हर व्यक्ति एक पौधरोपण करें, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे। प्रखंड के पंचायत काराकाट में मुखिया योगेंद्र सिंह, अमरथा पंचायत में विजय कुमार सिंह, दनवार में मुखिया चिंता देवी, सकला में वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सहित सभी पंचायत में पौधरोपण किया गया। मौके पर पंचायत सचिव,पीआरएस व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)