दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव का आयोजन 20-21 जनवरी को किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्घाटन काराकाट और औरंगाबाद के सांसद, औरंगाबाद जिले के सभी विधायक और एमएलसी के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल प्रतियोगिताएं, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहदी प्रतियोगिता भी आयोजित किया जाएगा। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



