पीएम मोदी के नेतृत्व में सत्ता की हैट्रिक लगाने मे जुटा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा*


*लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों की हुई घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने जारी की सूची ,*

*भाजपा की ओर बढ़ रहा है मुस्लिम समाज का झुकाव : जमाल सिद्दीकी*


*दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। इसके लिए पार्टी इस बार मुस्लिम वोटरों को साधने की भरपूर कोशिश कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के आदेश अनुसार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत प्रदेश प्रभारियों की घोषणा की है। सभी प्रदेश प्रभारियों को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री से वार्ता कर बैठकों का आयोजन करने और मतदान तिथि का रोड मैप तैयार करने के निर्देश जारी किये गये हैं।*

*जमाल सिद्दीकी द्वारा जारी सूची के अनुसार मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ़्ती अब्दुल वहाब क़ासमी को उत्तराखंड, गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. एम. अकरम को कानपुर एवं बृज क्षेत्र यूपी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन को दिल्ली प्रदेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोबल मेथव को हरियाणा, राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली को बिहार एवं झारखंड, राष्ट्रीय महामंत्री एम. के. चिश्ती को गुजरात दमन दीव, राष्ट्रीय महामंत्री जोशुफ मेथव डिसूज़ा को गोवा , राष्ट्रीय मंत्री सैयद इब्राहीम को तमिलनाडु, केरला, अंडमान निकोबार दीप समूह, पांडुचेरी, एवं आंध्रप्रदेश, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सैयद यासिर जिलानी को पश्चिम एवं अवध क्षेत्र यूपी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदय मोमिम शबाना को तेलंगाना, गुलाम मुस्तफा को वेस्ट बंगाल, मोहम्मद खुर्शीद को मध्यप्रदेश, डॉ. असलम को चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश , फ़हीम सैफी जम्मू-कश्मीर, जोजो जोसे असम, मेघलय, मिरोज़म, नागालेंड, त्रिपुरा , प्रो. अब्दुल सलाम ओडिशा, मो. सद्दाम को छत्तीसगढ़, जोसफ जॉन हॉकिंस राजस्थान, स्मिथ जॉर्ज कर्नाटक एवं निसार हुसैन शाह को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है।*

*मीडिया से बातचीत के दौरान जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि भाजपा किसी जाति या धर्म की पार्टी नहीं है। यह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र पर चलने वाली पार्टी है। यही प्रमाण है कि मुस्लिम समाज का झुकाव भाजपा कि प्रति तेज़ी बढ़ रहा है। पूरे देश में प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यकों व गरीबों को मकान, निशुल्क सरकारी राशन, शौचालय एवं उज्ज्वला योजना का लाभ देकर उन्हें गरीबी की रेखा से ऊपर लाने का काम किया है। भाजपा ने अल्पसंख्यक महिलाओं को तीन तला़क से मुक्ति दिलाई है। सरकार की योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को हो रहा है। इससे अल्पसंख्यक भाईयों बहनों का विश्वास भाजपा व देश के प्रधानमंत्री पर है।*