समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
आज पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय बेसहुपुर में निदेशक स्कूल शिक्षा प्रीति मीणा और परियोजना निदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने भ्रमण किया।मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाध्यापक संतोष कुमार दुबे ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।छात्रा जेसिका ने मुख्य अतिथि के आगमन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय के शिक्षक ने पौध रोपण किया।क्लास का भ्रमण करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा आई सी टी लैब का उद्घाटन किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव,खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशि कांत श्रीवास्तव,नागेन्द्र सरोज सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



