google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण*

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद सोनभद्र में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर नमाज स्थलों एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।



इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल में भ्रमण कर नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।



जनपद में सभी स्थानों पर नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)