*गुलावठी पुलिस बल आरआरएफ के साथ बाजारों, भीडभाड वालें इलाकों, महत्तवपूर्ण संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया*
बुलन्दशहर : दीपावली, गोवर्धन पूजा, व भैय्यादूज, छठ पूजा, गंगा दशहरा, को सकुशल, शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने तथा शान्ति कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाये रखने एवं भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद पूर्णिमा सिंह, द्वारा थाना प्रभारी गुलावठी सहित पुलिस बल आरआरएफ के साथ थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत बाजारों, भीडभाड वालें इलाकों, महत्तवपूर्ण संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया तथा ज्वैलरी शॉप व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के सुरक्षाकर्मियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये साथ ही आमजन से अनुरोध किया गया कि पर्वों को आपसी सद्भाव, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



