google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोइरीडीह सोन दियारा क्षेत्र मे पुलिस ने किया शराब भट्टी नष्ट दो गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 15अक्टूबर 2023 नबीनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर कोइरीडी के समीप सोन दियारा क्षेत्र मे चल रहे अवैध शराब भट्टी को नष्ट किया है ।नबीनगर थाना एल टी एफ प्रभारी एस आई अरविंद कुमार,एस आई पिंकी कुमारी, पी एस आई अनित कुमार एवम सशस्त्र बल ने कोइरीडीह के समीप सोन दियारा में चल रहे अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टी को नष्ट किया हैं साथ ही 1600 लीटर महुआ पास को वहीं पर नष्ट कर दिया है।वही मौके से दो लोगो शत्रुघ्न चौहान उम्र 27 वर्ष पिता रामाशीष चौहान ग्राम नोनिया बीघा थाना नबीनगर एवम छेदी सिंह उम्र 45 वर्ष पिता स्वर्गीय रामरूप सिंह ग्राम दंगवार थाना हुसैनाबाद जिला पलामू को गिरफ्तार करते हुए 30 लीटर चुलाई महुआ शराब, 5 kg सुखा महुआ एवं 19 kg गुड तथा शराब बनाने का बड़े पैमाने पर उपकरण को जब्त किया है।


थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोइरीडीह सोन दियारा मे पुलिस कार्रवाई मे अवैध शराब भट्टी को नष्ट किया गया है साथ ही चुलाई महुआ शराब सहित अन्य उपकरण को जब्त कर थाना लाया गया है ।मामले मे गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)