



समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो
बालाघाट।अतिनक्सल प्रभावित लांजी क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बहेला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खांडापाडी के ग्राम कादला के जंगल में बालाघाट पुलिस हॉक फोर्स व नक्सलियों के बीच हुई आपसी मुठभेड़ में पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 व दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को मार गिराया है, हालांकि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ व आईजी संजय सिंह के जंगल में ही मौजूद होने के कारण इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए तीनों नक्सलियों की उम्र 35 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच है और एक उनमे एक नक्सली ईनामी भी है। मुठभेड़ की यह घटना बहेला थाना क्षेत्र की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



