दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 जनवरी 2025 नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए राहुल कुमार के घर से 150 किलो अवैध पीवीसी कोटेड बिजल का तार बरामद किया गया है। वही पुलिस को आने की भनक लगते ही राहुल कुमार मौके से फरार हो गया ।मामले में थानाध्यक्ष पप्पु कुमार राकेश ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के राहुल कुमार के घर पर छापेमारी की गई जहां तलाशी के दौरान 150 किलो पीवीसी कोटेड बिजली की अवैध तार बरामद किया गया वही मौके से राहुल कुमार फरार हो गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि तार को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर राहुल कुमार की गिरफ्तारी के लिए आगे की कारवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



