दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि काराकाट रोहतास
रोहतास जिला अंतर्गत कछवां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओसांव नहर पुल के समीप से एक बाइक और 21 लीटर देसी शराब बरामद किया है। लेकिन कारोबारी पुलिस को देख भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ओसांव नहर के रास्ते से होकर एक कारोबारी शराब की खेप को लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए उक्त चिन्हित स्थल की ओर कुच कर गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को देख कारोबारी शराब व बाइक को छोड़कर फरार हो गया। उक्त स्थल से पुलिस ने एक बाइक और 21 लीटर देशी शराब बरामद कर लिया। कहा कि उक्त मामले की जांच पुलिस कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



