मुख्यमंत्री व प्रदेश के उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र
ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण
सोंनभद्र। वाराणसी के अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा के युवा पुत्र की मंगलवार को गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर वाराणसी सहित प्रदेश भर के अधिवक्ता एवम अधिवक्ता संघों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
घटना की जानकारी होते ही संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एवम प्रदेश के पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कारवाई करने एवम घटना की जांच किसी ईमानदार पुलिस अधिकारी से करने की मांग की है । महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर हत्या में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करने की माँग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ एवम अधिवक्ता परिवार पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश की पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



