google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिरुलडीह में अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

तिरुलडीह/ईचागढ़ : अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ शनिवार को सघन छापामारी अभियान चलाया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को रोका, जिनमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ पाया गया। जांच में करीब 300 सीएफटी अवैध बालू बरामद किया गया। पुलिस ने तत्क्षण तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। अवैध खनन एवं परिवहन से सरकारी राजस्व की क्षति के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी कौशल कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध बालू उत्खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाकर इस पर अंकुश लगाया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)