दैनिक समाज जागरण
गुन्नौर पंचायत चुनाव की अधिसूचना भले ही अभी जारी नहीं हुई हो, लेकिन क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अभी से ही मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लग गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को रसूलपुर वार्ड 18 से जिला पंचायत सदस्य अर्चना यादव के पति अशोक कुमार उर्फ पप्पू यादव वर्तमान ब्लॉक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ हनी यादव ने रसूलपुर वार्ड 18 के गांव दौलतपुर, गंगावास, नगला फत्तेहपुर के गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार उर्फ हनी यादव व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ हनी यादव लाव-लश्कर के साथ गांव-गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत और ईमानदार नेतृत्व से ही गांवों का समुचित विकास संभव है। ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत करते हुए समस्याओं से अवगत कराया।
वही सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर उत्साह का माहौल बना दिया। जनसंपर्क के दौरान गांवों में राजनीतिक चर्चा का विषय पंचायत चुनाव ही बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, वैसे-वैसे संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता और तेज होगी। फिलहाल क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमाता नजर आ रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



