google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जैप–7 पद्मा में निवर्तमान समादेष्टा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

हजारीबाग। जैप–7 पद्मा, हजारीबाग में निवर्तमान समादेष्टा कौशल किशोर को सादे किंतु गरिमामय समारोह के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान समादेष्टा अविनाश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे, मनीष चंद्रलाल, जोगिंदर शाह सहित जैप–7 के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री कौशल किशोर को फूल-माला, बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अविनाश कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में शुरू किए गए सकारात्मक व कल्याणकारी कार्य आगे भी जारी रहेंगे। वक्ताओं ने उनके अनुशासित एवं प्रेरणादायी नेतृत्व की सराहना की। उल्लेखनीय है कि श्री कौशल किशोर पदोन्नति प्राप्त कर पुलिस उप महानिदेशक, पलामू रेंज के रूप में नया कार्यभार संभाल चुके हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)