समाज जागरण ब्यूरो
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शनिवार को दोपहर में बभनी स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज गति से छत्तीसगढ़ से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार ब्रांच पोस्ट मास्टर गंभीर चोट आई और बनारस में आज देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई ।इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।बताते चले कि हरियाणा के जिंद जिला निवासी हिमांशु पुत्र राम प्रवेश उम्र 21 वर्ष की नधीरा में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर नियुक्ति हुई थी और बभनी कस्बे में किराए के मकान में रहता था।
हिमांशु शनिवार को दोपहर में नधीरा से बभनी अपने रूम पर आ रहा था कि बभनी इंडेन गैस एजेंसी के पास छत्तीसगढ़ से तेज गति से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा तफरी मच गई लोगों ने तत्काल म्योरपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया लेकिन अस्पताल में तैनात डॉ पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया जहां इलाज चल रहा था और सोमवार को देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।परिवार में मातम छा गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे विधिक करवाई की जा रही हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



