google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पालीगंज के रूपापुर फीडर में चल रहे मेंटेनेंस कार्य को लेकर सात घण्टे रहेगी बिजली बाधित

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ अनुमंडल अंतर्गत खिरिमोड स्थित बिजली के पावर हाउस से मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार को सात घण्टे बिजली बाधित रहेगी।
इसकी जानकरी देते हुए खिरिमोड पावर हाउस के कनीय अभियंता रोहित शर्मा ने बताया कि रूपापुर फीडर में हमेशा गड़बड़ी आ जाने के कारण बिधुत आपूर्ति कराने में काफी कठिनाई हो रही थी। जिससे रूपापुर फीडर से जुड़े निरखपुर, महेशपुर, महुआरी, बसन्त बिगहा, दहिया व रूपापुर सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठीक से नही हो पा रही थी। जिसे देखते हुए रूपापुर फीडर में मेंटेनेंस कार्य की शुरुआत कर दी गयी है। जिसके कारण शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक इन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी कार्य समय से निपटा लें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)