google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एकल विद्यालय अभियान के तहत वीर बाल दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। चोपन मंडल के मारकुंडी क्षेत्र में एकल विद्यालय अभियान सत्र 2025–26 के अंतर्गत आज वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर चोपन मंडल में संजय केसरी के अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र, धर्म और मानवता की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों के अतुलनीय शौर्य, त्याग और अदम्य साहस को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एकल विद्यालय के आचार्य-दीदी/भैया एवं बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति और वीरता से ओत-प्रोत नारों एवं संदेशों के माध्यम से गुरु साहिबजादों के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाया गया। बच्चों को वीर बालकों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस आयोजन से क्षेत्र में देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण देखने को मिला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)