ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र/ अनपरा। विद्युत मजदूर पंचायत उ प्र के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा शाखा अनपरा का चुनाव करा कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से प्रशांत उपाध्याय को अध्यक्ष ओर विशाल शाही को सचिव चुना गया। इसके अलावा सुभाष कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति, अमित निषाद, अतुल कुमार गौतम उप सचिव, इंद्रदेव कोषाध्यक्ष, उपेंद्र सिंह लेखा निरीक्षक, जय प्रकाश, सुरेंद्र गुप्ता, मो. अशफाक, हिमांशु शुक्ला, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, राकेश पटेल कार्यकारणी सदस्य चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी में कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया है। संगठन पदाधिकारी ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



