google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्य मंत्री व ब्लॉक प्रमुख के हाथों कंबल पा कर गरीबों का खिला चेहरा

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोकप्रिय समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़ व ब्लॉक प्रमुख लीला सिंह गौड़ ने बुधवार को ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी उच्च प्राथमिक विद्यालय बाड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1500 जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब परिवारों को कंबल वितरित किया गया।कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी।


कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री, ब्लॉक प्रमुख, अजय देव द्वारा लाभार्थियों को कंबल वितरित कर उनका हालचाल जाना तथा सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग का संदेश देता है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हम सबका कर्तव्य है। उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री के योजनाओं का लाभ आज सीधे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा हैं तथा हर वर्ष के भांति इस बार भी कोशिश है कि कोई भी गरीब और असहाय व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गौड़, राम विचार गौड़, सुनील सिंह, शिवनाथ जायसवाल, उमेश पटेल, मीनू चौबे, संदीप पांडेय, विकास चौबे एवं युवा समाजसेवी अजय देव, टाटा चौधरी, गुलाब मास्टर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)