दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) गुरुवार को नबीनगर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नेतृत्व बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ और थानाध्यक्ष ने किया।मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इससे मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा और वे अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित होंगे।इस अभियान के तहत, बीडीओ अरुण सिंह,सीओ निकहत परवीन , बीपीआरओ मुकेश कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया।इस रैली में प्रखंड और अंचल कर्मियों सहित स्कूली छात्राओं ने भाग लिया और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन– नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेवारी…., छोड़कर सारे काम पहले चलो करे मतदान…, वोट हमारा है अनमोल कभी न लेंगे इसका मोल… ..जैसे नारे लगाए जा रहे थे।।बीडीओ अरुण सिंह ने कहा कि मतदाताओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है।

इससे वे अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित होंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान करेंगे।मतदाता जागरूकता अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। इससे लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सकता है और वे अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।मौके पर धनंजय सिंह, संजय दास, हीरा रजक सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे



