ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव एवं प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह एवं पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल ने कहा कि बहुजन समाज की लड़ाई लड़ने वाले मान्यवर कांशीराम जी ऐसे समाज के नेता थे जो हमेशा अपने समाज के साथ हर एक समाज की लड़ाई लड़ने का काम किया और हर समाज को जगाने का काम किया। आज उन्हीं का देन है कि हर समाज छोटे से लेकर बड़े पंचायत तक चुनाव लड़ने का काम कर रहा है।
उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर समाज को जगाने का काम कर रहे हैं और जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तब तब हर गरीब तबके के समाज को आगे बढ़ने का काम किया। लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर समाज के गरीबों के साथ अन्याय कर रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसा कभी नहीं होने देंगे, गरीबों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। संगोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान अशोक पटेल सुरेश यादव डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल मन्नू पांडे रमेश बागी राजेंद्र वर्मा सरदार पारब्रह्म सिंह ब्रह्मनारायण सिंह राजनाथ यादव दीपक केसरी बाबूराम सिंह मुकेश कुमार अनमोल सिंह लवकुश यादव अवधेश कुमार शाहिद अफरीदी अमन कुमार अमित केसरी लालू भारती अशोक रमेश सर त्रिपाठी रामपति अभय यादव दीनानाथ अग्रवाल विष्णु कुशवाहा राजन दुबे दिनेश सरोज के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मान्यवर जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



