

-एंकर -एक ऐसा अंधा प्रेमी जिसने अपनी ही सगी मासूम धेवती का अपहरण कर घर से चोरी करके अपनी प्रेमिका को बच्ची ही गिफ्ट कर डाली वो भी महज इसलिए कि प्रेमिका महिला के कोई औलाद जो न थी ।आखिरकार सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बुजुर्ग नाना कैमरे में कैद बेनकाब हो गया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि प्रेमिका 1 महीने की मासूम बच्ची को दिल्ली से बिहार लेकर फरार हो गई है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
vo1 आज हम आपको एक ऐसे अजब प्रेम की गजब कहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो बिजनौर के नगीना इलाके की है पुलिस के हत्थे चढ़ा ये है अधेड़ उम्र का जफर जो दिल्ली की रहने वाली खुशबू नाम की महिला से बेपनाह मोहब्बत करता है खुशबू नाम की महिला ने अपने प्रेमी जफर से बेऔलाद होने की वजह से एक बच्चा देने का गिफ्ट मांग डाला प्यार में अंधे जफर ने 19 अप्रैल को अपनी बेटी की औलाद यानी 1 महीने की धेवती को घर की दीवार फांद कर मासूम बच्ची को रात में सोते वक्त अपहरण कर चोरी कर मौके से फरार हो गया था पिता वीओ 2-सुबह उठते ही जब चारपाई पर 1 महीने की मासूम बच्ची गायब मिली तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन बच्ची का कहीं नहीं पता चला घर के पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो नाना मासूम बच्ची को उठा कर भागता नजर आया पुलिस ने आरोपी जफर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक मासूम बच्ची की माँ मुमताज की गोद सूनी पड़ी है गौरतलब है कि जफर दिल्ली में किराए पर रहने वाली खुश्बू नाम की महिला यानी अपनी माशूका को मासूम बच्ची को गिफ़्ट देकर आया था खुशबू मासूम बच्ची को अपने मायके बिहार लेकर फरार हो गई है जिसे लेकर पुलिस के अफसरों ने मासूम बच्ची को तलाशने के लिए दो टीमें गठित कर दी है एसपी का मानना है कि जल्द मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
डॉ धर्मवीर सिंह ,एसपी बिजनौर
मुमताज पीड़िता की मां
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



