समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा प्रखंड के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। पूजा के सफल संचालन को लेकर कमेटी गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है।इसे लेकर मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा निर्माण, पंडाल को भव्य व आकर्षक रूप देने की तैयारी की जा रही है। पिरोजपुर पुराना दुर्गा मंदिर, पत्तीचक, इटहरी, गोविंदपुर, बलबड्डा व सिंघाड़ी गांव में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। इस अवसर पर पिरोजपुर पुराना दुर्गा मंदिर में तीन दिनों तक भव्य मेला के साथ आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता, सिंघाड़ी में नवमी व दसवीं पूजा को मेला, ग्रामीण युवकों द्वारा नाटक तथा आदिवासी सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। वहीं बलबड्डा में भव्य मेला के साथ संस्कृतिक आदिवासी नृत्य व संगीत प्रतियोगिता तथा रावण दहन कार्यक्रम किया जाता है। इसकी तैयारी जोरों पर है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



