google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बहल में 12वें छोगमल चौधरी ग्रामीण खेल महोत्सव की तैयारियां पूर्ण : डॉ. एस. के. सिन्हा

12वां छोगमल चौधरी ग्रामीण खेल महोत्सव 21–22 फरवरी को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, बहल में किया जाएगा आयोजित

खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता भिवानी [[ महेन्द्र जावला बहल ]]
बहल, 18 फरवरी । बीआरसीएम शिक्षण समिति बहल के तत्वावधान में 12वां छोगमल चौधरी ग्रामीण खेल महोत्सव 21–22 फरवरी को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, बहल में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के निदेशक डॉ एस के सिन्हा ने बताया कि खेल महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।


डॉ. सिन्हा ने बताया कि यह खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दो दिवसीय आयोजन में एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला) की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, जैवलिन थ्रो एवं हाफ मैराथन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त कबड्डी (नेशनल स्टाइल – पुरुष एवं महिला), वॉलीबॉल स्मैशिंग (पुरुष एवं महिला) तथा रस्साकशी (पुरुष) प्रतियोगिताएं भी होंगी। विशेष आकर्षण के रूप में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 100 मीटर बुजुर्ग दौड़ तथा 100 मीटर सरपंच दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बड़ी संख्या में टीमें भाग लेंगी— कबड्डी (पुरुष एवं महिला) – लगभग 18 टीमें, वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला)– लगभग 44 टीमें, रस्साकशी – 06 टीमें, एथलेटिक्स में 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।


डॉ. सिन्हा ने बताया कि उद्घाटन समारोह 21 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जय प्रकाश दलाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उपस्थित रहेंगे। वहीं 22 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव गौतम, खेल राज्य मंत्री, हरियाणा शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त अशन कुमार सांगवान एवं जगदीश सिंह, अर्जुन अवार्डी एवं द्रोणाचार्य अवार्डी तथा अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी आयोजन में उपस्थित रहेंगे। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। डॉ. एस. के. सिन्हा ने क्षेत्र के खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)