google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोन नद महोत्सव और सूर्य राघव महोत्सव की तैयारी जोरों पर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बड़ेम में सोन नद महोत्सव और सूर्य राघव महोत्सव की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सूर्य राघव मंदिर परिसर बड़ेम में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता औरंगाबाद अनुग्रह नारायण सिंह ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर अरुण सिंह ने इसका संचालन किया।
सोन नद महोत्सव 15 जनवरी को बैठक में बताया गया कि 15 जनवरी 2026 को एक दिवसीय सोन नद महोत्सव बड़ेम में मनाया जाएगा।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य कलाकार करीना पाण्डेय, सविता पाण्डेय और आर्यन बाबू सहित स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।


सूर्य राघव महोत्सव 16 जनवरी को बैठक में यह भी जानकारी दिया गया कि एक दिवसीय सूर्य राघव महोत्सव 16 जनवरी 2026 को सूर्य राघव मंदिर परिसर के मैदान बड़ेम में मनाने का निर्णय लिया गया है।महोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य कलाकार तान्या मौवार, श्रृष्टि लक्ष्मी, राधवेंद्र कुमार सिंह, सनोज सागर और अंतरा सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। इनके अतिरिक्त महोत्सव में स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे भी अपना जलवा बिखेरेंगे।बैठक में थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, सूर्य राघव न्यास समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, बीईओ, राजेश कुमार, मनीष कुमार, अशोक मेहता, संतोष कुमार, सुमेर कुमार, आमोद कुमार मिश्र, धनंजय कुमार सिंह, राज कुमार, कुंदन कुमार के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)