google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोहनिया विधायक ने जरूरतमंद लोगों में बाटे कंबल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बहोरनपुर (खगराजपुर) में रामसकल मास्टर के आवास पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। यह वितरण गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लगभग 150 कंबलों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के उन लोगों को ठंड से बचाना था,

जिन्हें इसकी सर्वाधिक आवश्यकता है।इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गरीब और असहायों की सेवा करना उनका परम कर्तव्य है।कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।जिनमें जय प्रकाश पटेल,अखिलेश देवराज, ओम प्रकाश सिंह,राजेश्वर सिंह,विनोद पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)