google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

1 मई को रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राममंदिर और हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगी

समाज जागरण
अयोध्या।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। रामलला का दर्शन करेंगीं। हनुमानगढ़ी भी जाएंगी। शाम को सरयू आरती में भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह पहला दौरा है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या प्रशासन से संपर्क किया है।
राष्ट्रपति करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगी। सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगी, इसके बाद राम मंदिर जाएंगी। राष्ट्रपति 1 मई की शाम चार बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी 30 अप्रैल से तीन मई के बीच अयोध्या आ सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)