google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तर प्रदेश रेहड़ी पटरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की सुरक्षा की मांग। डीजीपी को लिखा पत्र

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा/ उत्तर प्रदेश रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आगामी दिसंबर माह मे निकाले जाने वाली रथ यात्रा से पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर गुप्ता ने प्रशासन के निशुल्क सुरक्षा की मांग किया है। उनको आशंका है कि पथ विक्रेताओं के लिए निकाले जा रहे जागरुकता रैली से माफिया को परेशानी होगी और हमला करवा सकते है।

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेश को लिखे एक पत्र मे उन्होंने कहा है कि एसोसिएशन के द्वारा आगामी दिसंबर मे प्रस्तावित रथ यात्रा से पहले उनको आस-पास के जिले मे पथ विक्रेताओं से मिलकर रथ यात्रा का प्रयोजन बताने का निश्चय किया है, इसी कारण से वेंडर से वार्ता हेतू उनको जाना होगा। उन्होंने कहा है कि हमे आशंका है कि इसी दौरान ठेली पटरी माफिया के लोग उन पर हमला भी कर सकते है।

क्योंकि वह लोग नही चाहते है कि ठेली पटरी वाले अपने अधिकार को जाने। क्योंकि अगर ठेली पटरी वाले अपने अधिकार को जान गए तो माफियाओं का दुकान बंद हो जायेगा। हम पर पहले भी हमला हो चुका है नोएडा पुलिस कार्यालय सेक्टर 6 के सामने इसलिए हमने डीजीपी उत्तर प्रदेश से निशुल्क सुरक्षा की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)