🛑 गलगलिया थाना पुलिस व एसएसबी ने वाहन सहित 28 मवेशी की जब्त
दैनिक समाज जागरण संवाददाता
गलगलिया (किशनगंज ) । विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर गलगलिया थाना पुलिस व एसएसबी 41वीं बटालियन अंतर्गत निम्बूगुड़ी ए कंपनी की विशेष गश्ती दल ने संयुक्त रूप से अवैध रूप से मवेशी से लदी एक वाहन को जब्त किया है । इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया । हिरासत में लिये गये अभियुक्तों के नाम 28 वर्षीय असम निवासी इमदादुल्लाह व 22 वर्षीय मोइनुल अली तथा 31 वर्षीय उत्तरप्रदेश निवासी मोहम्मद इरफान बताया गया है । घटना शुक्रवार देर शाम की बताई गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार, विशिष्ट खुफिया सूचना मिली कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लंघन करते हुए, मवेशियों को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से असम एक ओवरलोड ट्रक में क्रूर और दर्दनाक परिस्थितियों में ले जाया जा रहा है । मद्देनज़र इस सूचना के आधार पर गलगलिया थाना पुलिस व एसएसबी 41वीं बटालियन अंतर्गत निम्बूगुड़ी ए कंपनी की विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करते हुये अवैध रूप से मवेशी से लदी एक वाहन को जब्त किया गया । जाँच करने पर वाहन में कुल 28 भैंस लदे हुये पाये गये। वहीं हिरासत में लिये गये अभियुक्त उक्त मवेशीयों का कोई वैध कागजात दिखाने में असमर्थ रहे ।
एस एस बी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त मवेशी लदे वाहन व तीनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई हेतु गलगलिया थाना पुलिस को सौंप दिया गया ।
वहीं गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गलगलिया थाना कांड संख्या 85/25 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



