google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रसोईयों के सहारे चल रहा प्राथमिक विद्यालय, जिम्मेदार शिक्षक नदारत

शिक्षक नहीं आने पर एक भी बच्चे नहीं आए स्कूल।

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। विकास खंड चोपन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला में शनिवार कि सुबह जब प्राथमिक विद्यालय के बच्चे स्कूल आए तो शिक्षकों न देख बच्चे अपने घर को वापस चले गए।
पत्रकारों को जब इसकी सूचना मिली तो लगभग 11 बजे मौके पर जा कर देखा गया तो दो रसोइया मौके पर मौजूद मिली जब उनसे शिक्षकों के बारे में पूछा गया तो अभी भी आने कि बात कही और जो बच्चे आए तो वह भी लौट गए खाली होने के कारण हम लोग स्कूल साफ सफाई कर रहे है।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र से मोबाइल फोन के माध्यम से वार्ता करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
जब इसकी सूचना उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह उन्होंने कार्यवाही करने कि बात कही जब उक्त प्रकरण कि जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा से ली तो वह शिक्षकों के बचाव में लगे रहे उन्होंने टेलीफोनिक वार्ता कहा कि एक सहायक अध्यापक छुट्टी पर है और प्रधान अध्यापक बच्चों को बुलाने गांव में गई है प्रश्न यह उठता है कि क्या कोई शिक्षक 12 बजे बच्चों को बुलाने गांव में जाएगा और एक भी बच्चों का विद्यालय में न रहना शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। अगल बगल के ग्रामीणों और सूत्रों कि माने तो यह आए दिन होता रहता है। हजारों रुपए भारी भरकम वेतन पाने वाले शिक्षक आए दिन नदारत रहते है ।
प्रभारी शिक्षिका तो कई महीने से स्कूल नहीं आ रही है। बीमारी के बहाने पर शिक्षा विभाग उन पर मेहरबान है वेतन संचालित है।
शिक्षकों के नदारत रहने पर जिम्मेदारी विद्यालय के रसोईयों पर आ जाती है उन्हीं के सहारे विद्यालय संचालित होने लगता है शिक्षकों द्वार उन्हें इतना ट्रेंड किया गया है कि कोई भी विद्यालय के बारे में पूछे तो रटा रटाया सटीक जवाब देती है। शिक्षकों के इस रवैए से एक गरीब व कमज़ोर भी सरकारी स्कूल में नही भेजना चाह रहा मजबूरी में आदिवासी/ कमजोर वर्ग के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने आते भी है तो सरकारी स्कूल के शिक्षक उनके भविष्य से खिलवाड़ करते है अब देखना यह उक्त प्रकरण कि जानकारी होने के बाद भी शिक्षा विभाग जिम्मेदार शिक्षकों पर कार्यवाही करता है या बचाता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)