google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति के महत्व को समझने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई गतिविधियों में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति पर निबंध लिखे।बच्चों ने नशा मुक्ति पर चित्र बनाए।छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति के महत्व पर चर्चा की।वहीं छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा अभिभावकों के साथ नशा मुक्ति के संदेश के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई।इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों एवं आम नागरिकों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसके प्रति प्रेरित करना था।बिहार में नशा मुक्ति दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है जो 2017 को लागू हुआ इसके पूर्व 2011 से मद्यनिषेध दिवस के रूप में मनाया जाता था।इस दिवस का उद्देश्य नशे के दुष्परिणामों को के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को नशा मुक्त बनाना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)