google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राकृतिक एवं राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा करना आपका प्रथम कर्तव्य है-सानंद सिंह

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का कार्यक्रम चल रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक, प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेवी प्रोफेसर सानंद सिंह ने कहा कि प्राकृतिक एवं राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा करना आपका प्रथम कर्तव्य है। किसी भी राष्ट्र को प्रगति के मार्ग पर ले जाने में राष्ट्रीय एवं प्राकृतिक संपदा का विशेष योगदान होता है। आप नदी तालाबों की सुरक्षा करके जलस्रोत को बढ़ा सकते हैं। आप पेड़ पौधों की सुरक्षा करके पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं। आप भारतीय संविधान में उल्लिखित कानून का पालन करके राष्ट्र सेवा कर सकते हैं।आप घर, गांव, स्कूल/ महाविद्यालय को स्वच्छ बना करके ” स्वच्छ भारत, सशक्त भारत एवं समृद्ध भारत” का निर्माण कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज से जोड़कर समाज सेवा एवम् राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना युवा शक्ति को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र सेवा के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।

इसके पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिसई तोफिर की स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की। पूरे गांव में स्वच्छता हेतु पुरुष महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कुमार विश्वकर्मा प्रसाद यशपाल सिंह सत्येंद्र सिंह गोवर्धन पासवान राजेश सिंह कमलेश यादव माया चौहान सुधीर सिंह उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)