google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मानदेय को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन पत्र

सोनभद्र। सीएमओ ऑफिस पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारीयो के एक दल ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार के नामित ज्ञापन पत्र सौपा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ सोनभद्र के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि अपनी निम्न मांगों को रखा गया जिन कर्मचारियों का 3 वर्ष एवं 5 वर्ष की लगातार सेवा पूर्ण हो गई है एवं उनका लॉयल्टी बोनस प्राप्त नहीं हुआ है उसे देने की कृपा करें,पिछले 1 वर्षों से जनपद स्तर पर कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं की निस्तारण के संबंध में गठित सीआरसी की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नहीं कराया जा रहा है जिससे कर्मचारियों को अपनी समस्या को रखने में समस्या उत्पन्न हो रही है और म्योरपुर ब्लॉक मे कार्यरत ए एन ऍम का पिछले 1 वर्ष से मातृत्व अवकाश का पत्र मुख्य अधिकारी को देने के बावजूद 5 महीने का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है जिसे इस माह में दिलवाने की कृपा करें चोपन ब्लाक में कार्यरत एएनएम का बिना किसी पूर्व सूचना के दो से पांच दिन का मानदेय नहीं प्राप्त हुआ है जिसे माह मार्च की सैलेरी के साथ दिलवाने की कृपा करें जिलाध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि अगर उक्त जायज मांगों पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा विचार नहीं किया जाएगा तो संगठन के द्वारा उक्त मामले में जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया जाएगा उक्त अवसर पर रेनू कुमारी, आरती राय, सोनम, आरती सिंह, ज्योति भारती, गरिमा कुमारी, रिंकू कुमारी, अखिलेश कुमार, रविंद्र कुमार, पंकज कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)