दैनिक समाज जागरण
निशांत तिवारी,जिला संवाददाता
चतरा(झारखंड)19 जनवरी 2024 :-जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा के तिवारी टोला मे स्वर्गीय दिनेश्वर तिवारी (शिक्षक )के पुण्यतिथि मे श्रद्धांजली देने भाजपा के प्रदेश उपाध्यछ काळीचरण सिंह शामिल हुए। प्रदेश के उपाध्यछ के स्वागत मे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पवन प्रसाद,दिलीप पासवान,बृजनन्दन प्रसाद,बिगन राम,बीरेंद्र प्रसाद,रंजीत माथुर ,विनोद तिवारी,सुनील कुमार सिंह आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और भाजपा के प्रदेश उपाध्यछ बनाये जाने पर बधाई दी।स्वागत के उपरांत सभी कार्यकर्ता समेत भाजपा प्रदेश उपाध्यछ काळीचरण सिंह एस सी मोर्चा महामंत्री सुजीत भारती जिला कार्यसमिति सदस्य प्रसिद सिंह पुण्यतिथि कार्यक्रम मे शामिल हुए और स्वर्गीय दिनेश्वर तिवारी जी के फोटो पे पुष्पांजलि अर्पित कर वहा उपस्थित गोविंद शरण तिवारी,राजाराम तिवारी,मदन किशोर तिवारी,भूपेंद्र तिवारी ,शम्भू शरण,पत्रकार निशांत तिवारी,सच्चिदानंद तिवारी,सुरेंद्र तिवारी से मुलाक़ात की और वहा सभी उपस्थित लोगो ने श्री सिंह को भाजपा प्रदेश उपाध्यछ बनने पर शुभकामनाये दी।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



