google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कृषि विभाग बुढार में पारदर्शिता पर सवाल, RTI नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां!

बुढार, शहडोल —
कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। हाल ही में कोलमी छोट निवासी तीरथ प्रसाद शुक्ला द्वारा रबी वर्ष 2025 में राष्ट्रीय पोषण सुरक्षा मिशन (दलहन) के तहत चना, मटर एवं मसूर बीज वितरण की कृषकवार सूची की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन आज दिनांक तक विभाग द्वारा यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
लगातार इस तरह की लापरवाही से यह साफ है कि विभाग में पारदर्शिता के बजाय जानकारी छुपाने का चलन बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि RTI का उद्देश्य आम नागरिक को सरकारी योजनाओं की सही और समयबद्ध जानकारी देना है, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी नियमों की धज्जियां उड़ाकर शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।

अब जनता और जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर निलंबन (Suspension) की कार्यवाही की जाए। साथ ही माननीय कलेक्टर महोदय से अपील की गई है कि RTI के नियमों के खुलेआम उल्लंघन पर सख्त कदम उठाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी सूचना देने में लापरवाही न बरत सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)