google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है प्रश्नमंच प्रतियोगिता

पटना:– राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विधिवत शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शिव कुमार साहू ने किया ।अपने उद्बोधन में राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रश्नमंच प्रतियोगिता ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है जो विद्यार्थियों को पुस्तकों से परे जाकर सामान्य ज्ञान तार्किक क्षमता और टीम भावना को सिखाती है।यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है और शिक्षा को अधिक आकर्षक बनाती है जिससे प्रतिभागियों की छिपी हुई प्रतिभाएं निखरती है और आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। प्रश्नमंच प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए ज्ञानवर्धन का बेहतरीन माध्यम है। प्रश्नमंच प्रतियोगिता से ज्ञान का विस्तार, तार्किक क्षमता में वृद्धि , व्यक्तित्व विकास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में गुणात्मक सुधार होता है। प्रश्नमंच प्रतियोगिता केवल सवालों – जबाबों का खेल नहीं बल्कि यह सीखने की प्रक्रिया को मजेदार और प्रभावी बनाने का एक शक्तिशाली उपकरण है जो युवाओं को भारत के भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए तैयार करती है। आभार ज्ञापन करते हुए श्रीमती ज्योति कुमारी ने कहा कि आप सबके सहयोग से आज प्रश्नमंच प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिसमें आप सभी शिक्षक बंधु – भगिनी का सहयोग और विद्यार्थियों का उत्साह सफलता का मूल मंत्र है। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर राज कुमार दूबे, सविता कुमारी, गुंजा सिंह काजल कुमारी, राकेश कुमार, अमृता सिन्हा,डा.प्रज्ञान, रामविनय सिंह, धर्मेंद्र कुमार सुधांशु,आर्यन कुमार सहित अन्य की उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)