google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किरतपुर ब्लॉक के गांव कुम्हैड़ा में लगाए गए पालतू एवं आवारा कुत्तों के रेबीज के टीके

दैनिक समाज जागरण

अजमल अंसारी

जनपद बिजनौर

किरतपुर। क्षेत्र के कुम्हैडा ब्लॉक किरतपुर में पागल कुत्ते के काटने से कई गाय ,भैंस व निराश्रित पशुओं की मृत्यु हो चुकी है।

इस समस्या को देखते हुए जनहित में किये अनुरोध पर ग्राम कुम्हेडा ब्लॉक किरतपुर में आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट से संचालित ‘प्रेम पथ शेल्टर पेदी नगीना रोड बिजनौर की टीम श्री अश्वनी चित्रांश एवं प्रशांत चौधरी द्वारा
निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया गया।
टीम ने (कुल 48 कुत्तों के) गांव की गलियों में, रास्ते में जो भी जहां मिला निराश्रित कुत्तों को पकड़ कर तथा पालतू कुत्तों के दीवान खाने के सामने स्थानीय निवासी (अवनीश निर्वाल) की बैठक पर व अन्य जगहों पर निशुल्क रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।टीम ने बताया गया कि यह टीका लगाने से एक समय अवधि के लिए कुत्तों में रेबीज का संक्रमण नहीं हो सकता।रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जिसका बचाव ही एकमात्र उपाय है।रेबीज संक्रमित कुत्तों बिल्ली, लोमड़ी, और चमगादड़ की लार के माध्यम से फैलता है।
संक्रमित कुत्ते के काटने के बाद कटे हुए स्थान को साबुन से पानी की धार डालकर 10, 15 मिनट धोना चाहिए।उसके बाद डॉक्टर से संपर्क कर सरकारी अस्पताल में निशुल्क एंटी रेबीज टीका लगवाना चाहिए परंतु इससे 100% गारंटी नहीं ली जा सकती। सलाह दी गई कि कुत्तों को एंटी रेबीज टीका लगवाना ही एकमात्र सौ परसेंट बचाव का इलाज है । वही अवनीश निर्वाल ने बताया कि कोई भी घटना होने से पूर्व सावधानी ही सबसे अच्छा नुकसान से बचने का उपाय होता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)